भाजपा के 18 विधायक छह महीने के लिए निलंबित

कर्नाटक विधानसभा से मुस्लिम आरक्षण विधेयक पारित

 भाजपा के 18 विधायक छह महीने के लिए निलंबित

यह मुस्लिम तुष्टिकरण की पराकाष्ठा है भाजपा

बेंगलुरु, 21 मार्च (एजेंसियां)। कर्नाटक विधानसभा में शुक्रवार का दिन हंगामे के नाम रहा। मुसलमानों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण को लेकर सदन में भाजपा विधायकों ने जमकर नारेबाजी की। इसी क्रम में कर्नाटक विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे 18 भाजपा विधायकों को अनुशासनहीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से छह महीने के लिए निलंबित कर दिया। जिसके बाद मार्शलों ने उन्हें जबरन सदन से बाहर निकाला।

मुस्लिम आरक्षण और भाजपा विधायकों के निलंबन को भाजपा ने मुस्लिम तुष्टिकरण की पराकाष्ठा बताया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद संबित पात्रा ने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्गएससी और एसटी वर्ग के लोगों को कर्नाटक सरकार के फैसले के खिलाफ एकजुटता दिखानी चाहिए। कर्नाटक सरकार का फैसला गैर संवैधानिक है। यह फैसला तुष्टिकरण की पराकाष्ठा है। संबित पात्रा ने कर्नाटक में सरकारी ठेकों में मुस्लिमों को 4 प्रतिशत आरक्षण देने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में सरकारी ठेकों में चार प्रतिशत ठेका मुसलमानों को देने का फैसला राहुल गांधी के कहने पर दिया गया है। यह आरक्षण अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण में सीधी सेंधमारी है।

संबित पात्रा ने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्गएससी और एसटी वर्ग के लोगों को कर्नाटक सरकार के फैसले के खिलाफ एकजुटता दिखानी चाहिए। यह गैर संवैधानिक है। यह फैसला तुष्टिकरण की पराकाष्ठा है। राहुल गांधी राजनीतिक रूप से अयोग्य हैं इसी वजह से वे तुष्टिकरण के माध्यम से अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के देश के प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा के चलते इस देश के दो टुकड़े हुए। अब उसी राह पर चलते हुए राहुल गांधी ने ये चार प्रतिशत आरक्षण दिया है और ये कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि यह भविष्य में 100 प्रतिशत भी हो सकता है। यह जेहाद की राजनीति है। पहले वक्फ बोर्ड को जमीन देकर गांव के गांव हड़पे गए। उसी तरह आर्थिक जेहाद हुआजब वक्फ बोर्ड के विकास के लिए बहुत बड़ा पैकेज दिया गया है। अब कॉन्ट्रैक्ट जेहाद हो रहा हैजिसमें मुसलमानों को चार प्रतिशत ठेके दिए जाएंगे।

Read More मैं काशी का हूं और काशी मेरी है : प्रधानमंत्री

संबित पात्रा ने कहा कि कर्नाटक सरकार का ये बजट मुस्लिम बजट है। जिसमें इमामों को छह हजार का भत्तामुस्लिमों को 50 हजार रुपए की सहायतावक्फ संपत्तियों और कब्रिस्तानों के विकास के लिए 150 करोड़ रुपएउर्दू स्कूलों के लिए 100 करोड़ रुपएमुस्लिम बहुल इलाकों में आईटीआई कॉलेज के लिए पैसाबेंगलुरु में हज भवन का विस्तारमुस्लिम कॉलोनियों के विकास के लिए हजार करोड़ रुपए बजट में आवंटित किए गए हैं। भाजपा सांसद ने राहुल गांधी को आलमगीर राहुलजेब कहकर कटाक्ष किया और राहुल गांधी पर धर्म की राजनीति से देश को बांटने का आरोप लगाया।

Read More लखनऊ में बनेगा अत्याधुनिक कन्वेंशन एवं एग्जिबिशन सेंटर

Tags: