सभी राज्यों में बनेगा भगवान वेंकटेश्वर मंदिर

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की अहम घोषणा

 सभी राज्यों में बनेगा भगवान वेंकटेश्वर मंदिर

तिरुपति में स्टार होटल बनाने का पूर्व फैसला रद्द

तिरुपति, 23 मार्च (एजेंसियां)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने देश के सभी राज्यों की राजधानी में भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर बनाने की योजना का ऐलान किया। इसके लिए सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को आंध्र सरकार के मुख्यमंत्री की तरफ से चिट्ठी लिखी जा रही है। मुख्यमंत्री ने तिरुपति मंदिर नगरी में स्टार खोलने के लिए पूर्ववर्ती जगन रेड्डी सरकार द्वारा 35 एकड़ जमीन दिए जाने के फैसले को रद्द कर दिया है। सीएम नायडू ने कहा कि भगवान वेंकटेश्वर मंदिर और उसके आसपास के क्षेत्र की पवित्रता हर हाल में बहाल रखी जाएगी।  

download (51)आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने एक बार फिर से दोहराया कि तिरुमाला के भगवान श्री वेंकटेश्वर मंदिर में सिर्फ हिंदुओं ही काम करेंगे। जो कर्मचारी दूसरे धर्मों में आस्था रखते हैंउन्हें सम्मान के साथ दूसरी जगह ट्रांसफर किया जाएगा। मंदिर दर्शन के दौरान आंध्र के मुख्यमंत्री ने यह बात कही। कुछ महीने पहले तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) बोर्ड ने 18 कर्मचारियों को गैर-हिंदू धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेने के कारण ट्रांसफर कर दिया था। नायडू ने कहाअगर ईसाई या मुस्लिम भाई-बहन हिंदू जगहों पर काम नहीं करना चाहतेतो उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्हें दूसरी जगह भेजा जाएगा।

downloadसीएम नायडू ने यह भी ऐलान किया कि तिरुपति में 35 एकड़ जमीन पर होटल बनाने का फैसला रद्द कर दिया गया है। यह जमीन तत्कालीन वाईएसआर कांग्रेस सरकार ने देवलोकएमआरकेआर और मुमताज बिल्डर्स को दी थी। सीएम नायडू ने कहा कि यह कदम मंदिर की पवित्रता बचाने के लिए उठाया गया। मंदिर नगरी में लग्जरी होटलों के खिलाफ श्रद्धालुओं ने सख्त विरोध जताया था। सीएम नायडू ने यह भी कहा कि राज्य के कई गांवों में लोग अपने यहां वेंकटेश्वर मंदिर चाहते हैं। इसके लिए एक ट्रस्ट बनाया जाएगाजो फंड जुटाएगा। नायडू ने कहाएनटी रामाराव के समय अन्न दानम शुरू हुआ थाअब प्राण दानम शुरू किया गया है। तीसरे कदम के तौर पर मंदिर बनाएंगे।

Tags: