राष्ट्रपति शासन अब नहीं तो कब?

ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल को सांप्रदायिक आग में झोंका

 राष्ट्रपति शासन अब नहीं तो कब?

वक्फ संशोधन के खिलाफ प. बंगाल में भड़की हिंसा बेकाबू

कई जिलों में इस्लामवादी जेहादियों ने मचा रखा है उत्पात

कोलकाता, 12 अप्रैल (एजेंसियां)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वक्फ संशोधन कानून के हिंसक विरोध का बयान देकर पूरे राज्य इस्लामिक जेहादी हिंसा की आग में झोंक दिया है। ममता बनर्जी ने कहा था कि उन्हें गोली भी मार दी जाए तो वे पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून नहीं लागू होने देंगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ऐसे समर्थन से शह पाए इस्लामवादी उपद्रवियों ने राज्य की कानून व्यवस्था अपने हाथ में ले ली है। संविधान विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिम बंगाल का मौजूदा माहौल राष्ट्रपति शासन लागू करने के लिए काफी है। लेकिन केंद्र सरकार इस हिंसा की आग में भी सियासत की रोटियां सेंकने का मौका तलाश रही है। राज्य के कई जिलों में तोड़फोड़ और आगजनी जारी है। मुर्शिदाबाद समेत कई जिलों में तो पुलिस पर भी हमला करने की खबरें आ रही हैं। अपनी जान बचाने के लिए पुलिस को भी भागना पड़ रहा है।

हिंसा प्रभावित जिलों के लोग अब खुलेआम कहने लगे हैं कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल को दूसरा बांग्लादेश बनाना चाहती हैं। ममता सरकार की तुष्टिकरण की नीति की वजह से राज्य में कानून-व्यवस्था लगातार बिगड़ती चली जा रही है। मुख्यमंत्री ममता के भड़काऊ बयान के बाद भड़की हिंसा ने राज्य के मुर्शिदाबादमालदानदिया, बहरामपुर, आसनसोल, उत्तर एवं दक्षिण चौबीस परगना जैसे कई जिलों को अपने चपेट में ले लिया। वक्फ कानून के विरोध के नाम पर पूरे राज्य को धीरे-धीरे हिंसा की आग में झोंका जा रहा है। वक्फ कानून के विरोध में शुक्रवार 11 अप्रैल 2025 को हुई हिंसा और आगजनी के बाद मुर्शिदाबादउत्तर 24 परगना और मालदा में स्थिति अत्यंग बिगड़ गई। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-12 पर सरकारी बसों और कई वाहनों को फूंक डाला। पुलिस पर भी जमकर पथराव किया गया। सुती थाना क्षेत्र के साजूर क्रॉसिंग में मुस्लिम प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर बम भी फेंके। दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर में भी हिंसा की गई। आमतला चौराहे पर भी प्रदर्शन कर रही इस्लामी भीड़ ने पुलिस वाहन में तोड़फोड़ की। अजीमगंज-न्यू फरक्का सेक्शन में दोपहर 2.46 बजे लगभग 5000 लोगों की भीड़ ने धुलियानगंगा स्टेशन के पास ट्रैक जाम कर दिया था। मुर्शिदाबाद की स्थिति और भी खराब है। शमशेरगंज में हिंदुओं के घरों-दुकानों को निशाना बनाया जा रहा है।

मुर्शिदाबाद में आज (12 अप्रैल) सुबह से ही मुस्लिम भीड़ ने उत्पात शुरू कर दिया। जांगीपुर में उपद्रवियों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। वायरल हो रहे वीडियो में गाड़ियों को धू-धूकर जलते हुए देखा जा सकता है। सुती थाना क्षेत्र के साजूर क्रॉसिंग में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर क्रूड बम फेंके गए। प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने उन पर आंसू गैस के गोले दागे। हिंदुओं के कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भी आग के हवाले कर दिया गयाजिसमें श्रीहरि हिंदू होटल भी शामिल है। जलांगी में प्रखंड मुख्यालय में भी तोड़फोड़ मचाई गई। सरकारी दफ़्तरों को भी नहीं छोड़ा गया। बंगाल भाजपा के नेता दिलीप घोष ने कहा है कि मुर्शिदाबादमालदादिनाजपुरनादियावीरभूम और हावड़ा से हिंदुओं का सफाया करने की साजिश है।

5,000 से अधिक उपद्रवियों की भीड़ ने दोपहर लगभग 2.45 बजे अजीमगंज-न्यू फरक्का सेक्शन में धुलियानगंगा स्टेशन के पास ट्रैक जाम कर दिया था। इसके बाद बीएसएफ को बुलाना पड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग 12 को जाम करने वाले मुस्लिम उपद्रवियों ने दो पुलिस थानों को भी फूंक डाला। मंगलवार से शुरू हुआ उत्पात शनिवार की रात तक चलता रहा। इस दौरान 10 पुलिस कर्मी भी घायल हो गए हैं। बंगाल में यह हिंसा 7 अप्रैल से जारी है। इलाके में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही इलाक़े में बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। पुलिस ने चार जिलों से अभी तक 120 से अधिक हिंसक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिकसूती थाना क्षेत्र से 70 लोगों कोशमशेरगंज इलाके से 41 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Read More साइबर गुलामी में फंसे 60 भारतीयों को बचाया गया

बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राज्य में हिंसा का संज्ञान लिया है। उन्होंने इस विषय पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से चर्चा की है। उन्होंने केंद्रीय बलों को उपद्रवियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है। गवर्नर बोस के बयान का एक वीडियो राजभवन ने जारी किया है। उसमें राज्यपाल ने कहा है कि सार्वजनिक व्यवस्था को बाधित नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का स्वागत हैलेकिन हिंसा का नहीं। विरोध के नाम पर लोगों के जीवन से छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जो उपद्रवी सोचते हैं कि वे कानून को अपने हाथ में ले सकते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Read More सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत

हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर हमला बोला है। भाजपा नेता ने कहा कि बंगाल में अराजकता की स्थिति है। वहां कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब होती जा रही है। शुभेंदु ने कहाकुछ कट्टरपंथी समूह संविधान और कानून का विरोध करते हुए खुलेआम हिंसा कर रहे हैं। आम लोग असुरक्षित हैं। बंगाल भाजपा के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने भी ममता बनर्जी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हिंसा पर ममता बनर्जी के निर्देश पर पुलिस कुछ नहीं कर रही है। पुलिस चुपचाप बैठी हैं। ममता बनर्जी राज्य को बांग्लादेश बनाने की कोशिश कर रही हैं। हिंसा पर उतारू भीड़ द्वारा न केवल सड़क मार्गबल्कि रेल यातायात को भी बाधित किया गया है। पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। जिन गाड़ियों को फूंका गया है उनमें पुलिस के वैन और सार्वजनिक बसें शामिल हैं।

Read More संस्थान निजी पर सरकारी दर पर भर रहे बिजली बिल

Tags: