मेंगलूरु में केंद्रीय समुद्री विश्वविद्यालय के लिए डीपीआर तैयार: सांसद कैप्टन बृजेश चौटा

मेंगलूरु में केंद्रीय समुद्री विश्वविद्यालय के लिए डीपीआर तैयार: सांसद कैप्टन बृजेश चौटा

मेंगलूरु/शुभ लाभ ब्यूरो| विद्यामेंगलूरु में प्रस्तावित केंद्रीय समुद्री विश्वलय के लिए एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की गई है और जल्द ही केंद्रीय शिपिंग मंत्रालय को प्रस्तुत की जाएगी| सांसद (एमपी) कैप्टन बृजेश चौटा ने इसकी घोषणा की| वे मेंगलूरु में न्यू मेंगलूरु पोर्ट अथॉरिटी (एनएमपीए) द्वारा आयोजित ’समुद्री विश्वविद्यालय’ विषय पर एक कार्यशाला का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे|

उन्होंने कहा केंद्रीय समुद्री विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए मेंगलूरु सबसे उपयुक्त स्थान है| वर्तमान में इससे बेहतर कोई विकल्प नहीं है| विश्वविद्यालय का नाम रानी अब्बक्का के नाम पर रखने का प्रस्ताव है और इसकी स्थापना के बारे में रिपोर्ट जल्द ही मंत्रालय को प्रस्तुत की जाएगी|  उन्होंने अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साधन के रूप में मेंगलूरु में जहाज निर्माण और जहाज मरम्मत उद्योगों की संभावनाओं का पता लगाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया|

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत में बंदरगाह आधारित विकास की वकालत करते रहे हैं| हाल ही में केंद्रीय बजट में देश के समुद्री क्षेत्र को सहायता देने के लिए जहाज निर्माण क्लस्टर और समुद्री विकास कोष की घोषणा की गई है| इस संबंध में मेंगलूरु में अपार संभावनाएं हैं| बंदरगाह और समुद्री उद्योग विकसित भारत के सपने को साकार करने में प्रमुख भूमिका निभाएंगे| चौटा ने आगे बताया कि शिरडी घाट के माध्यम से मेंगलूरु-बेंगलूरु कॉरिडोर के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग और रेलवे मार्गों के विकास के लिए संयुक्त रूप से एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए विभागीय स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां चल रही हैं|

Tags: