मजदूर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार
On
बेंगलूरु/शुभ लाभ ब्यूरो| पीन्या पुलिस ने १९ वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर ६ अप्रैल को एक निर्माण मजदूर का कथित तौर पर अपहरण कर लिया और लूटपाट के इरादे से उसकी हत्या कर दी|
बिहार का मृतक विकास घर लौट रहा था, तभी आरोपियों ने उसे देखा और चिक्कागोलारहल्ली के पास उसका अपहरण कर लिया| उसे एक सुनसान जगह पर ले जाया गया, लोहे की रॉड से हमला किया गया और चाकू घोंप दिया गया| बाद में जख्मों के कारण उसकी मौत हो गई| इसके बाद आरोपी ने शव को फेंक दिया और फरार हो गया| पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान संतोष कुमार और उसके साथी किशोर के रूप में की है| अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है|
Tags: