सिखों ने अपने पराक्रम से हमेशा देश और धर्म की रक्षा की: योगी

खालसा पंथ के स्थापना दिवस बैसाखी पर सीएम योगी ने दी बधाई 

सिखों ने अपने पराक्रम से हमेशा देश और धर्म की रक्षा की: योगी

लखनऊ13 अप्रैल (एजेंसियां)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खालसा पंथ के स्थापना दिवस और बैसाखी पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। याहियागंज स्थित गुरुद्वारे में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी ने 1699 में खालसा पंथ की स्थापना कर देश और धर्म की रक्षा का संदेश दिया था। सीएम योगी ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी द्वारा खालसा पंथ की स्थापना करने का उद्देश्य था कि सकल जगत में खालसा पंथ जागेजगे धर्म हिंदूसकल भंड भाजे। गुरु गोविंद सिंह जी ने औरंगजेब के क्रूर शासन के खिलाफ पंज प्यारों के साथ खालसा पंथ की नींव रखी। मुख्यमंत्री ने गुरु गोविंद सिंह जी महाराज द्वारा स्थापित खालसा पंथ के 325 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि सिख समुदाय ने हर विपरीत परिस्थिति में अपने शौर्य और पराक्रम से देश-धर्म की रक्षा की। उन्होंने गुरु नानक देव जी से शुरू हुई सिख परंपरा को विश्व में अनुपम बताया।

download (48)

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब एक तरफ क्रूर औरंगजेब का शासन थाअत्याचार की पराकाष्ठा थीजजियाकर के जरिए हिन्दुओं को पूरी तरह से इस्लाम में बदलने की क्रूर चाल थीमंदिरों को तोड़ा जा रहा था और बहन बेटियों की इज्जत पर सरेआम हाथ डाला जा रहा थाउस समय अपने एक लाख शिष्यों के साथ देश और धर्म पर मंडरा रही इस ज्वलंत समस्या के खिलाफ प्रभावी शंखनाथ करने का कार्य दशमेश गुरु गोविंद सिंह जी महाराज ने किया। उन्होंने इसका नाम खालसा रखा। खालसा का मतलबपरमात्मा के विशेष जनजो पूर्ण निर्मल मन से कार्य कर सकें। उनके उपदेश आज भी हमारे लिए प्रेरणा हैं। केवल सिखों के लिए नहीं बल्कि हर भारतीय के लिए प्रेरणा है। सीएम योगी ने कहा कि सिख कहीं भी होगा वह बिना झुके बिना डिगे अपने पथ पर आगे बढ़ता है इसीलिए सरदार कहलाता है।

सीएम योगी ने तराई और पंजाब में हो रहे धर्मांतरण की घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी ने बिना भेदभाव के पंज प्यारे चुने थे। गुरुद्वारों में आज भी हर व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के लंगर मिलता हैफिर भी धर्मांतरण की घटनाएं हो रही हैं। इसे रोकने और इसके कारणों का निवारण करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने पंज प्यारों का जिक्र करते हुए बताया कि लाहौर के दयारामदिल्ली के धर्मदासद्वारका के मोहकम चंदजगन्नाथ पुरी के हिम्मत राय और बीदर के साहेब चंद के रूप में बिना किसी भेद-भाव के खालसा पंथ की स्थापना की गई थी। उन्होंने गुरु गोविंद सिंह को शहीद पिता का पुत्र और शहीद पुत्रों का पिता बताते हुए उनके बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के बंदे जहां कहीं भी गए हैंउन्होंने अपने जज्बेसंघर्षशौर्य और पराक्रम से अपना लोहा मनवाया है।

Read More गुजरात में 1800 करोड़ का 300 किलो ड्रग्स बरामद

मुख्यमंत्री ने तराई क्षेत्र के सिख युवाओं के विदेश पलायन पर भी चिंता जताई और कहा कि सिख समुदाय ने मलेरिया प्रभावित इस क्षेत्र को उपजाऊ बनायालेकिन अब इसे और मजबूती देने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं से गुरु परंपरा के उपदेशों का पालन कर पुरुषार्थ के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिस पराक्रम और पुरुषार्थ के लिए गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी हमें उससे भागना नहीं है। जो भी कौम अपने पुरुषार्थ से डिगेगी उसके सामने संकट आएगा। हमें गुरु परंपरा के साथ उनके उपदेशों का अक्षरश: पालन करना चाहिए।

Read More वक्फ कानून का बहाना, मकसद अस्थिरता फैलाना 

सीएम ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों की स्मृति में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस पूरे देश में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास से हुई थीजिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्तर पर लागू किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं जयंती पर उत्तर प्रदेश में भव्य आयोजन की योजना है। राज्य सरकार के स्तर पर क्या क्या कार्यक्रम होने हैंइसे लेकर प्रदेश की गुरुद्वारा कमेटी को व्यापक रूपरेखा तैयार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुरगुरु गोविंद सिंहचारों साहिबजादों और सिख योद्धाओं का बलिदान उनके स्वयं के लिए नहीं थादेश और धर्म के लिए था। उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाना चाहिए। इस वर्ष आयोजित होने वाला कार्यक्रम गुरु परंपरा के प्रति हमारी ओर से कृतज्ञता ज्ञापित करने का बड़ा माध्यम होगा। उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंध कमेटियों से गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं जयंती के आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया और कहा कि गुरु परंपरा के प्रति सच्ची कृतज्ञता यही होगी कि उनके आदर्शों को जीवंत रखा जाए।

Read More बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

इस अवसर पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठकराज्यमंत्री सरदार बलदेव सिंह औलखविधान परिषद् सदस्य मुकेश शर्माउत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परविंदर सिंहगुरुद्वारा साहिब याहियागंज के अध्यक्ष डॉ. गुरमीत सिंहसतनाम सिंह सेठीमंजीत सिंह तलवारडॉ. अमरजीत सिंहसुरेन्द्र पाल सिंहदलजीत सिंह बग्गासतवीर सिंह सन्नीप्रीत सिंह अरोड़ा सहित अन्य गणमान्य एवं बड़ी संख्या में सिख समुदाय के श्रद्धालुगण मौजूद रहे।

Tags: