कांग्रेस को अगर हमदर्दी है तो मुस्लिम को अध्यक्ष बनाए, 50 फीसद टिकट समुदाय को दें

प्रधानमंत्री ने वक्फ कानून को लेकर जमकर बोला कांग्रेस पर हमला

कांग्रेस को अगर हमदर्दी है तो मुस्लिम को अध्यक्ष बनाए, 50 फीसद टिकट समुदाय को दें

PM बोले- वक्फ कानून का सही इस्तेमाल होता तो मुसलमानों को पंचर बनाने की जरूरत नहीं पड़ती

नई दिल्ली, 15 अप्रैल, (एजेंसी)।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (14 अप्रैल) हरियाणा दौरे पर रहे। सुबह करीब 10 बजे उन्होंने हिसार में हरियाणा के पहले एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। यहां से हिसार-अयोध्या फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद PM यमुनानगर पहुंचे। यहां उन्होंने 800 मेगावाट के थर्मल पावर प्लांट की यूनिट, कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट का शिलान्यास और रेवाड़ी बाइपास का उद्घाटन किया।

PM मोदी ने कहा, ''देश आजाद होने के बाद 2013 तक वक्फ का कानून चलता था। 2013 में कांग्रेस ने कानून में संशोधन कर दिया, ताकि चुनाव में वोट पा सकें। कानून को ऐसा बना दिया कि बाबा साहेब के संविधान की ऐसी-तैसी कर दी। इसका सही उपयोग होता तो मुसलमानों को साइकिल के पंचर बनाने की जरूरत नहीं होती।''

PM ने आगे कहा, ''कांग्रेस कहती है कि ऐसा मुसलमानों के हित में किया। मैं पूछना चाहता हूं कि अगर सच्चे मन से मुसलमानों के लिए थोड़ी भी हमदर्दी है तो कांग्रेस पार्टी अपनी पार्टी का अध्यक्ष किसी मुसलमान को बनाए, लेकिन इनके नेता ऐसा कुछ नहीं करेंगे। ये सिर्फ देश के नागरिकों के अधिकारों को छीनना चाहते हैं।''

हिसार में PM मोदी के संबोधन की 3 अहम बातें...

Read More  खूबसूरत मेघना के जरिए साधा सऊदी अरब पर निशाना

1. हवाई चप्पल पहनने वाला भी जहाज में उड़ेगा
PM मोदी ने कहा, "अब श्रीकृष्ण जी की पावन भूमि हरियाणा, श्रीराम जी की भूमि अयोध्या से सीधी जुड़ गई है। बहुत जल्द हिसार से दूसरे शहरों के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी। मेरा वादा रहा है कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज में उड़ेगा। 10 सालों में करोड़ों भारतीयों ने जीवन में पहली बार हवाई सफर किया है। हमने वहां भी नए एयरपोर्ट बनाए, जहां कभी अच्छे रेलवे स्टेशन तक नहीं थे। 2014 से पहले देश में 74 एयरपोर्ट थे, 70 साल में 74। आज देश में एयरपोर्ट की संख्या 150 के पार हो गई है।"

Read More लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में लगी आग, एक की मौत

2. कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण दिया
प्रधानमंत्री बोले, "हमें यह कभी नहीं भूलना है कि कांग्रेस ने बाबा साहेब के साथ क्या किया। कांग्रेस ने उन्हें 2 बार चुनाव हराकर अपमानित किया। कांग्रेस संविधान की भक्षक बन गई है। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने पेंशन में भी एससी, एसटी, ओबीसी के अधिकार छीनकर धर्म के आधार पर आरक्षण दे दिया।''

Read More अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना

3. कांग्रेस के लोग यूनिफॉर्म सिविल कोड का विरोध कर रहे
उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने हमारे पवित्र संविधान को सत्ता हासिल करने का एक हथियार बना दिया है। जब-जब कांग्रेस को सत्ता का संकट दिखा, उन्होंने संविधान को कुचल दिया। कांग्रेस ने संविधान की स्पिरिट को कुचला। संविधान की भावना है कि सबके लिए एक जैसी नागरिक संहिता हो, जिसे मैं कहता हूं यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC), लेकिन कांग्रेस ने इसे लागू नहीं किया। उत्तराखंड में BJP सरकार आने के बाद UCC डंके की चोट पर लागू हुआ। संविधान को जेब में लेकर बैठे कांग्रेस के लोग उसका विरोध कर रहे हैं।"

यमुनानगर में PM मोदी के संबोधन की 3 अहम बातें....

1. हिमाचल में सारे काम ठप, कर्नाटक में हर चीज महंगी
मोदी ने कहा, "हरियाणा की गाड़ी अब विकास के पथ पर दौड़ रही है। कांग्रेस शासित राज्यों में जनता के साथ विश्वासघात हो रहा है। पड़ोस में देखिए, हिमाचल में सारे काम ठप पड़े हैं। कर्नाटक में देखिए, हर चीज महंगी हो रही है। कर्नाटक में जो कांग्रेस सरकार ने टैक्स लगाए हैं, उनकी सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब आलोचना की है।

खुद वहां के मुख्यमंत्री के करीबी कहते हैं कि कांग्रेस ने कर्नाटक को करप्शन में नंबर वन बना दिया। तेलंगाना में भी कांग्रेस की सरकार जंगलों पर बुलडोजर चला रही है।"

2. शंकरन नायर पंजाब में अंग्रेजों के खिलाफ खड़े हुए
PM मोदी बोले, "कल देश ने बैसाखी का पर्व मनाया। कल ही जलियांवाला बाग हत्याकांड हुआ था। शंकरन नायर नाम सुना नहीं होगा, लेकिन इस नाम की चर्चा खूब हो रही है। उस जमाने में वे अंग्रेजी सरकार में बहुत बड़े पद पर विराजमान थे। उन्होंने विदेशी शासन के खिलाफ जलियांवाला बाग हत्याकांड के विरोध में आवाज उठाई। उन्होंने पद छोड़ दिया। वे केरल के थे, लेकिन घटना पंजाब में घटी।

नायर ने हत्याकांड के लिए अंग्रेजों को कोर्ट में खड़ा करा दिया। कैसे केरल का एक व्यक्ति पंजाब में हुए हत्याकांड के लिए अंग्रेजी सत्ता के खिलाफ खड़ा हो गया।"

3. कांग्रेस सरकार में पूरे देश में ब्लैकआउट होते थे
उन्होंने आगे कहा, "2014 से पहले जब कांग्रेस सरकार थी, तब पूरे देश में ब्लैकआउट होते थे। कांग्रेस सरकार यदि रहती तो देश को आज भी ऐसे ही ब्लैकआउट से गुजरना पड़ता। न कारखाने चल पाते, न रेल चल पाती, न खेतों में पानी पहुंचता। यानी कांग्रेस की सरकार रहती तो ऐसे ही संकट बना रहता।

आज हालात बदल रहे हैं, बीते 10 सालों में भारत ने बिजली उत्पादन की क्षमता को करीब दो गुना किया है। आज भारत अपनी जरूरत को पूरा करने के साथ-साथ पड़ोसी देशों को बिजली निर्यात भी करता है।

 

 

Tags: