लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में लगी आग, एक की मौत
लखनऊ, 15 अप्रैल (एजेंसियां)। लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में सोमवार की देर रात आग लग गई। आनन-फानन में सभी मरीजों को अस्पताल से बाहर निकाला गया। इस घटना में एक मरीज की मौत हो गई। आग की खबर फैलते ही आनन-फानन वार्ड में भर्ती मरीजों को दूसरे वार्ड में और गंभीर मरीजों को सिविल और बलरामपुर अस्पताल भेजा गया। इस दौरान आईसीयू में धुंआ भरने से दो मरीजों की हालत गंभीर हो गई। आग लगने की वजह पता नहीं चल पाई है। अस्पताल के दूसरे तल पर मेडिसिन विभाग का फीमेल वार्ड है और आईसीयू वार्ड है। आग करीब साढ़े नौ बजे लगी। आग लगने की वजह से दूसरे तल पर धुंआ भर गया। जिसकी वजह से मरीजों का दम घुटने लगा। मरीजों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इसकी वजह से लोग इधर उधर भागने लगे।
मेडिसिन वार्ड में भर्ती महिलाओं को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। आईसीयू में भर्ती मरीजों शिफ्ट करने में ज्यादा समस्या हुई। अस्पताल में आग लगने से लपटें दूर तक नजर आ रहीं थीं। ऐसे में सड़क पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर दमकल की पांच गाडियां मौके पर पहुंचीं। कई तीमारदार अपने मरीजों को गोद में लेकर भागे तो कुछ स्ट्रेचर और व्हील चेयर के साथ नीचे भागे। धुएं की वजह से दिक्कत ज्यादा बढ़ गई। कर्मचारी और तीमारदारों ने जान की परवाह किए बिना मरीजों को बाहर निकालने की कोशिश की। आग बढ़ने से रोकने के लिए कर्मचारियों ने बिजली बंद कर दी थी।
ऐसे में मोबाइल की टॉर्च से राहत कार्य की कोशिश की गई। धुआं निकालने के लिए खिड़की और दरवाजे में लगे कांच को तोड़कर धुआं बाहर निकालने की कोशिश की गई। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक अस्पताल में भीषण की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों और जिलाधिकारी से पूरे मामले की जानकारी ली। अग्निकांड के बाद अस्पताल से निकाले गए मरीजों को राजधानी के अलग-अलग अस्पतालों में शिफ्ट किया गया मरीजों को सिविल, बलरामपुर, केजीएमयू, लो