सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

बेंगलूरु/शुभ लाभ ब्यूरो| सदाशिवनगर यातायात थाना क्षेत्र में सोमवार को रमजान के त्योहार के लिए कपड़े खरीदकर घर लौटते समय बाइक दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई| मृतकों की पहचान असम निवासी विजय (२५) और मेघालय निवासी उसके दोस्त सुहेल (२०) के रूप में हुई है|

दोनों बीईएल के सुपरमार्केट में काम करते थे| वे एक ही बिल्डिंग में रहते थे| वे रविवार रात को खरीदारी करने गए थे और तड़के घर लौट रहे थे| इसी दौरान बीच सड़क पर हादसा हो गया| घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए| दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया| हालांकि, सिर में गंभीर चोट लगने के कारण डॉक्टरों ने विजय को मृत घोषित कर दिया| इस बीच पता चला है कि अस्पताल में इलाज करा रहे सुहेल की भी इलाज न मिलने के कारण मौत हो गई| पुलिस ने बताया कि दुर्घटना का कारण तेज रफ्तारी थी और आगे की जांच की जा रही है|

Tags: