प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों में जांची जा रही पेयजल की शुद्धता

प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों में जांची जा रही पेयजल की शुद्धता

लखनऊ12 अप्रैल (एजेंसियां)। योगी सरकार ने आम जनता की सेहत को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के 17 नगर निगमों में नल के पानी की जांच कराने का फैसला किया है। इस अभियान की कमान महिलाओं के हाथ में दी गई है। उन्हें अमृत मित्र नाम दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अमृत 2.0 योजना और राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) के तहत स्वयं सहायता समूह की 788 महिलाओं को विशेष रूप से प्रशिक्षित कर इस काम में लगाया गया है।

अमृत मित्र महिलाएं न सिर्फ घर-घर जाकर पानी की जांच कर रही हैंबल्कि लोगों को शुद्ध पेयजल के महत्व के बारे में जागरूक भी कर रही हैं। इस अभियान ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ समाज की सोच भी बदली है। आज वही महिलाएंजो कभी घर की चारदीवारी तक सीमित थींअब घर-घर जाकर जल की गुणवत्ता की जांच कर रही हैं और लोगों की सेहत की पहरेदार बन गई हैं। अनोखी पहल ने महिला सशक्तिकरण की एक नई मिसाल कायम की है। अब ये महिलाएं न सिर्फ आत्मनिर्भर बनी हैंबल्कि स्वच्छता और स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव भी ला रही हैं। अमृत मित्र महिलाओं की सफलता ने साबित कर दिया है कि अगर महिलाओं को सही अवसर और मंच मिले तो वे किसी भी क्षेत्र में इतिहास रच सकती हैं। योगी सरकार की यह पहल महिला सशक्तिकरणस्वच्छता और स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक आदर्श मॉडल बनकर उभरी है।

Tags: