मूल्य वृद्धि के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा: निखिल कुमारस्वामी
On
बेंगलूरु/शुभ लाभ ब्यूरो| जेडीएस युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष निखिल कुमारस्वामी ने कहा कि मूल्य वृद्धि के खिलाफ लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा| पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस पार्टी को सत्ता में आए दो साल हो गए हैं|
राज्य सरकार लगातार मूल्य वृद्धि से लोगों को चौंका रही है| उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में राज्य में मूल्य वृद्धि के मुद्दे पर काफी चर्चा शुरू हो गई है| मूल्य वृद्धि को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए बेंगलूरु शहर में एक विशाल रैली आयोजित की जाएगी| उन्होंने कहा कि हमारी सहयोगी पार्टी भाजपा मूल्य वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है और सरकार को चेतावनी दे रही है|
Tags: