कांग्रेस पार्टी २०२८ में निश्चित रूप से घर वापस जाएगी: जगदीश शेट्टर
बेलगावी/शुभ लाभ ब्यूरो| पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद जगदीश शेट्टर ने बुधवार को कहा कि डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के नाम पर पुरस्कार देने में भी भ्रष्टाचार हुआ है|
उन्होंने राज्य सरकार की आलोचना करते हुए इसे शर्मनाक बताया| यहां आयोजित जनाक्रोश यात्रा जनसभा में बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई. विजयेन्द्र के नेतृत्व में लड़ रहा है| हर जगह जनता का गुस्सा बढ़ गया है| कांग्रेस पार्टी का २०२८ में घर जाना तय है| उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा सत्ता में आएगी| आज कोई विकास कार्य नहीं हो रहा है| सबकुछ रुक गया है| यह एक भ्रष्ट सरकार है|
सिद्धरामैया को लग रहा है कि ये राजनीति में उनके अंतिम क्षण है| डीके शिवकुमार इंतजार कर रहे हैं| उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि सिद्धरामैया शायद नवंबर या दिसंबर का सपना देख रहे होंगे| कांग्रेस में अंदरूनी कलह और छद्म युद्ध चल रहा है| कुछ लोग सिद्धरामैया को हटाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि अन्य उन्हें बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं| उन्होंने बताया कि कुछ विधायक कह रहे हैं कि डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए|