कांग्रेस है बिहार की गुनहगार

लाखों भारतीयों को विकास की दौड़ से बाहर रखने का अपराध कांग्रेस ने किया : सुमन

कांग्रेस है बिहार की गुनहगार

पटना, 07 अप्रैल (वार्ता)। बिहार के लघु सिंचाई मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने आरोप लगाया कि लाखों भारतीयों को विकास की दौड़ से बाहर रखने का अपराध कांग्रेस ने किया है।


कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पटना में अपने संबोधन के दौरान यह स्वीकार किया कि कांग्रेस पार्टी से अतीत में कई गलतियां हुई हैं। श्री गांधी की इस स्वीकारोक्ति पर डॉ. सुमन ने तीखे लहजे में कहा कि यही तो हम भी कहते रहे हैं कि कांग्रेस ने गलतियां की हैं और आज भी कर रही है। श्री गांधी ने गलती मानी, लेकिन यह कोई सहानुभूति अर्जित करने का टिकट नहीं है। संविधान सिर्फ गलती मानने पर माफ नहीं करता, वह सजा भी तय करता है।


मंत्री ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि यह पार्टी सिर्फ राजनीतिक गलतियों की दोषी नहीं है, बल्कि उसने देश के सामाजिक ताने-बाने को भी बार-बार तोड़ा है। उन्होंने श्री गांधी से तीखा सवाल किया कि जिस संविधान की किताब को आप लहराते हैं, उसी में उन अपराधों के लिए दंड का भी प्रावधान है जो आपकी पार्टी ने वर्षों तक किए।


डॉ. सुमन ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कई पाप किए हैं। लाखों भारतीयों को विकास की दौड़ से बाहर रखने का अपराध कांग्रेस ने ही किया है। कांग्रेस आरक्षण का मुखर विरोध कर सामाजिक न्याय के खिलाफ काम करती रही है। कांग्रेस दलितों-पिछड़ों के नरसंहारों पर मौन रही है। आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की हत्या और संविधान को रौंदने की क्रूरता कांग्रेस ने ही की है।

Read More -जाति जनगणना वैज्ञानिक है


डॉ. सुमन ने राहुल गांधी की शैली पर तंज कसते हुए कहा कि आज जब श्री गांधी मंच से गलती मान रहे हैं, तो ऐसा लग रहा है जैसे नाखून कटाकर खुद को शहीद घोषित करना चाह रहे हों। लेकिन जनता सब जानती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस देश ने 60 साल तक सत्ता सौंपी, लेकिन बदले में देश के गरीब, दलित और पिछड़े वर्ग को शोषण और वंचना ही मिली।

Read More किश्तवाड़ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, उधमपुर में सर्च जारी

उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है जब सिर्फ राजनीतिक भाषणों से नहीं, जनता के न्याय की अदालत में फैसले होंगे। उन्होंने श्री गांधी से पूछा कि क्या सिर्फ मंच पर गलती मान लेने से वो सब माफ हो जाएगा, जो दशकों तक हुआ। क्या सच्चा प्रायश्चित सिर्फ भाषणों से होता है।

Read More कर्नाटक सरकार के खिलाफ ६० प्रतिशत कमीशन के आरोपों को एसआईटी जांच में शामिल करें: बोम्मई

Tags: