हिंदुओं को मारने का उकसावा देने वाला कांग्रेस विधायक गिरफ्तार

हिंदुओं को मारने का उकसावा देने वाला कांग्रेस विधायक गिरफ्तार

बेंगलुरु, 15 अप्रैल (एजेंसियां)। कर्नाटक के दावणगेरे से कांग्रेस नेता और पूर्व नगर पार्षद अहमद कबीर खान को कर्नाटक पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कबीर खान पर वक्फ अधिनियम के विरोध में वीडियो जारी कर हिंसा भड़काने का आरोप है। वीडियो में खान ने मुसलमानों से सड़कों पर उतरनेसार्वजनिक सम्पत्ति को नष्ट करने और कानून का विरोध करने के लिए जान की कुर्बानी देने का आह्वान किया था।

कबीर खान का वीडियो आठ अप्रैल 2025 को वायरल हुआ थाजिसमें उन्हें वक्फ कानून के विरोध के रूप में मुसलमानों को हिंसा और दंगे भड़काने के लिए उकसाते हुए देखा गया था। खान ने दो मिनट के वीडियो में कहाबैनर पकड़ना और याचिकाएं दायर करना मदद नहीं करेगा। बसों और ट्रेनों में आग लगा दोकुछ लोगों को अपनी जान कुर्बान करने दो। बलिदान होना चाहिए। हर शहर में 8-10 लोगों की मौत होनी चाहिए। 50-100 मामले दर्ज होने चाहिए। यह सब होना चाहिए।

वीडियो वायरल होने के बाद कबीर खान ने अपना फोन बंद कर दिया और छिप गया। कर्नाटक पुलिस को आरोपित के अजमेर में होने का इनपुट मिला। अजमेर एसपी वंदिता राणा ने बताया कि उसे आजाद नगर क्षेत्र से पकड़ कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Tags: