नागपुर दंगे के आरोपी फहीम और यूसुफ के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

नागपुर दंगे के आरोपी फहीम और यूसुफ के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

नागपुर, 24 मार्च (एजेंसियां)। नागपुर में हुई हिंसा के मामले में सरकार अब सख्त कदम उठा रही है। फहीम खान के घर पर बुलडोजर चलाने के बादनागपुर महानगरपालिका के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने हिंसा के आरोपी यूसुफ शेख के घर के अवैध निर्माण को भी ढहा दिया है। यह कार्रवाई उस समय की गई हैजब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दंगाइयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का संकेत दिया था।

नागपुर नगर निगम (एनएमसी) ने सोमवार को फहीम खान के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। फहीम खान को नागपुर के महलहंसपुरी और भालदारपुरा इलाकों में हुई सांप्रदायिक हिंसा का मुख्य दोषी है। 22 मार्च को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछा गया था कि क्या उत्तर प्रदेश की तरह नागपुर में भी दंगाइयों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाएगा तो उन्होंने कहा थासही समय आने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके कुछ दिन बाद ही नगर निगम ने फहीम खान के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया।

फहीम खान माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) के नागपुर शहर अध्यक्ष है। उसने यशोधरा नगर के संजय बाग कॉलोनी में एक प्लॉट पर अवैध निर्माण कराया था। पहले नागपुर नगर निगम ने महिरुनिस्सा शमीम खान के नाम से एक नोटिस जारी किया थाजिसमें फहीम खान और उनके परिवार को एक सप्ताह के अंदर अवैध निर्माण हटाने का आदेश दिया गया था नहीं तो नगर निगम बुलडोजर से कार्रवाई करेगा।

Tags: