11 दिनों में आग लगने की 94 घटनाओं से दहका जम्मू कश्मीर

11 दिनों में आग लगने की 94 घटनाओं से दहका जम्मू कश्मीर

जम्मू07 अप्रैल (ब्यूरो)। जम्मू कश्मीर में पिछले 11 दिनों में जंगल में आग लगने की 94 से ज्यादा घटनाएं दर्ज की गई हैं। नतीजतन कश्मीरियों की परेशान बढ़ती जा रही है। प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि 24 मार्च से 3 अप्रैल2025 के बीच जंगल में आग लगने की 94 से ज्यादा घटनाएं दर्ज की गई हैं।

अधिकारियों का कहना है कि आग ने कश्मीर और जम्मू दोनों संभागों में कम से कम 15 जिलों को प्रभावित किया हैजिससे चिंता बढ़ गई है। एक दिन में सबसे ज्यादा आग लगने की घटनाएं 2 अप्रैल को हुईंजब वन क्षेत्रों में आग लगने की 35 घटनाएं दर्ज की गईंइसके बाद 3 अप्रैल को 18 आग लगने की घटनाएं दर्ज की गईं। अनंतनाग सबसे ज्यादा प्रभावित जिला रहा हैजहां लगभग हर दिन आग लगने की घटना दर्ज की गई। पुलवामाबडगामगंदेरबल और बांदीपोरा में भी लगातार घटनाएं देखी गई हैं। इसी प्रकार जम्मू संभाग में राजौरीरामबनरियासीडोडा और पुंछ में कई बार आग लगने की घटनाएं हुई हैंखास तौर पर 1 अप्रैल के बाद से। जबकि जम्मू और कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसारवर्तमान में जम्मू और कश्मीर में दो सक्रिय वन अग्नि अलर्ट हैंजिनमें से एक अत्यधिक प्रकृति का है और 10 अप्रैल 2025 तक वैध है।

इस अलर्ट में कहा गया  कि अगले 7 दिनों में पुरमंडल और कठुआ के पास के वन क्षेत्र में अत्यधिक वन अग्नि जोखिम होने की संभावना है। अधिकारियों के अनुसारएक अन्य अलर्ट में कहा गया है कि अगले 7 दिनों में राजवाल्टाकालाकोटसांबाकठुलखनपुर के पास के वन क्षेत्र में बहुत अधिक वन अग्नि जोखिम होने की संभावना है। आपातकालीन सहायता के लिए 112 डायल करें। आग के बढ़ते जोखिम को देखते हुएअधिकारियों ने वन की आग को रोकने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई क्या करें और क्या न करें की रूपरेखा भी बनाई है।

Tags: