केंद्र सरकार ने राज्य भाजपा नेताओं को थप्पड़ मारा: शिवकुमार

केंद्र सरकार ने राज्य भाजपा नेताओं को थप्पड़ मारा: शिवकुमार

बेंगलूरु/शुभ लाभ ब्यूरो| केपीसीसी अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने मजाक में कहा कि केंद्र सरकार ने जन आक्रोश रैलियां कर रहे राज्य भाजपा नेताओं को थप्पड़ मारा है| सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश के जरिए बोलते हुए उन्होंने रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर आम आदमी पर बोझ बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार पर पलटवार किया और भाजपा मित्रों से जनकोष यात्रा निकालने को कहा है|


केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस और ईंधन तेलों की कीमतें बढ़ाने के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने प्रदेश भाजपा नेताओं पर निशाना साधा| राज्य में भाजपा के मित्र जन अभियान चला रहे हैं और केन्द्र की भाजपा सरकार ने उन पर मूल्य वृद्धि का तमाचा जड़ दिया है| उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि वह भाजपा नेताओं से विनम्रतापूर्वक अनुरोध करते हैं कि वे केंद्र सरकार के खिलाफ अपना अभियान जारी रखें|

Tags:

Related Posts