17 साल के शिवा के लिए 3 बच्चों की मां शबनम बनी शिवानी

17 साल के शिवा के लिए 3 बच्चों की मां शबनम बनी शिवानी

अमरोहा, 08 अप्रैल (एजेंसियां)। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में मुस्लिम महिला शबनम ने शिवानी बन कर अपने नाबालिग प्रेमी से ब्याह रचा लिया। शबनम की पहले भी दो शादियां हो चुकी हैं। दोनों से उसे 3 बेटियां हैं। प्रेम का यह विचित्र मामला सैदनगली थाना क्षेत्र का है। 26 साल की शबनम और 17 साल के युवक शिवा का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शबनम के दूसरे पति तौफीक को पता चला तो उसने विरोध किया। मामला पंचायत तक पहुंचा। फैसला सुनाया गया कि महिला अपनी मर्जी से जहां रहना चाहती है वहां रह सकती है।

शबनम की पहली शादी मेरठ में हुई थी। वह शादी टूट गई तो 2016 में तौफीक से शादी हुई। सड़क हादसे में विकलांग होने के बाद शबनम का शिवा से प्रेम प्रसंग चला। शिवा के पिता दाताराम सिंह ने शादी को लेकर मंजूरी जताई। उनका कहना है कि अब जब बेटे ने प्रेम विवाह कर लिया है और उसकी पत्नी उसके साथ रहने के लिए राजी हैतो इसमें हम क्या कर सकते हैंउन्होंने कहा कि औलाद के आगे तो एक पिता मजबूर होता हैबच्चों की खुशी में हमारी खुशी है।

Tags: