सुरक्षा परिषद में भारत को मिले स्थायी सदस्यता: चिली

 व्यापक समझौते पर भारत और चिली में होगी वार्ता

 सुरक्षा परिषद में भारत को मिले स्थायी सदस्यता: चिली

ऊर्जारेलवेअंतरिक्ष, रक्षा और खनिज क्षेत्र में साझेदारी संभव

नई दिल्ली, 01 अप्रैल (एजेंसियां)। भारत और चिली ने तय किया है कि दोनों देश व्यापक व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू करेंगे। चिली के राष्ट्रपति गैब्रियल बोरिक फॉन्ट भारत दौरे पर हैं। मंगलवार को चिली के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिहाज से कई अहम मुद्दों पर बात हुई। बोरिक पांच दिवसीय दौरे पर भारत आए हैं। अपने इस दौरे में वे भारत के साथ द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने का संभावनाओं को तलाशेंगेजिनमें व्यापार और रक्षा क्षेत्र भी शामिल हैं।

दोनों देशों के बीच शीर्ष नेतृत्व स्तर की बातचीत के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज हमारी टीमों ने व्यापक आर्थिक साझेदारी की दिशा में बातचीत की शुरुआत की है। दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में साझीदारी की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी। पीएम मोदी ने लैटिन अमेरिका में चिली को भारत का महत्वपूर्ण साझीदार बताया और कहा कि भारतचिली को अंटार्कटिका के प्रवेश द्वार के तौर पर देखता है। भारतचिली के साथ डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चरअक्ष ऊर्जारेलवेअंतरिक्ष और अन्य क्षेत्रों में अपना सकारात्मक अनुभव साझा करने के लिए तैयार है।

पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति बोरिक का यह पहला भारत दौरा है औऱ उनका भारत के साथ रिश्तों को मजबूत करने का समर्पण अद्भुत है। आज की बातचीत में हमने खाद्य सुरक्षा के मामले में एक दूसरे की क्षमताओं को मजबूत करने पर भी बात की। चिली में स्वास्थ्य सुरक्षा के क्षेत्र में भारत विश्वसनीय साझेदार है। ये बेहद खुशी की बात है कि चिली में योग को अपनाया जा रहा है। चिली में 4 नवंबर को योग दिवस घोषित किया जानाहमारे लिए प्रेरणा की बात है। हमने चिली में आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा को बढ़ावा देने के मुद्दे पर भी बात की। रक्षा क्षेत्र में बढ़ता सहयोग दोनों देशों के बीच बढ़ते आपसी विश्वास का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि संगठित अपराधड्रग तस्करीआतंकवाद से मुकाबले के लिए भी हम सहयोग बढ़ाएंगे। वैश्विक मोर्च पर भारत और चिली का मानना है कि संघर्षों को बातचीत के जरिए सुलझाया जाना चाहिए। हम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के भी पक्ष में हैं। भारत और चिली के बीच भले ही बहुत दूरी हैलेकिन दोनों देश प्राकृतिक रूप से जुड़े हुए हैं। चिली में भारतीय सिनेमा की बढ़ती लोकप्रियता हमारे सांस्कृतिक संबंधों का उदाहरण है। भारत औऱ चिली के बीच छात्रों के एक्सचेंज को भी बढ़ाया जाएगा।

Read More पीलीभीत टाइगर रिजर्व के माला जंगल में धधकी आग

वहीं चिली के राष्ट्रपति बोरिक ने कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग की काफी संभावनाएं हैं। हम भारत के ऑडियो विजुअल उद्योग को चिली ले जाना चाहते हैं। इसके लिए हमने शूट इन चिली कार्यक्रम की शुरुआत की है। बॉलीवुड के जरिए भारत ने जो किया है वो काबिले तारीफ है। हम भारत की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता का भी समर्थन करते हैंसाथ ही सुरक्षा परिषद में सुधार का भी समर्थन करते हैं।

Read More  भारतीय सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम की

पीएम मोदी और गेब्रियल फॉन्ट ने आपसी हित के वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। इस मौके पर जारी साझा बयान में कहा गयापीएम नरेंद्र मोदी और चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट ने आज हैदराबाद हाउस में व्यापक चर्चा की। दोनों नेताओं ने व्यापारविज्ञान और प्रौद्योगिकीमहत्वपूर्ण खनिजोंस्वास्थ्यकृषिजलवायु परिवर्तन और लोगों के बीच संबंधों में भारत-चिली संबंधों को और गहरा करने के लिए सीईपीए वार्ता शुरू करने का स्वागत किया। उन्होंने आपसी हित के वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

Read More राज्य भाजपा सदस्य कांग्रेस सरकार के बजाय केंद्र के खिलाफ करें विरोध प्रदर्शन: लक्ष्मी हेब्बालकर

 

फॉन्ट ने मोदी से पूछा तिरंगे में अशोक चक्र का अर्थ

नई दिल्ली, 01 अप्रैल (एजेंसियां)। चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हैदराबाद हाउस में मुलाकात के दरम्यान भारतीय ध्वज में अशोक चक्र के बारे में पूछा। हैदराबाद हाउस में चर्चा कक्ष में जाते समय चिली के राष्ट्रपति भारतीय ध्वज के पास रुके और प्रधानमंत्री मोदी से अशोक चक्र का मतलब पूछा। पीएम मोदी ने अशोक चक्र के ऐतिहासिक-सांस्कृतिक संदर्भों के बारे में उन्हें विस्तार से समझाया। पीएम मोदी ने तिरंगे के तीन रंगों के सांकेतिक अर्थों के बारे में भी चिली के राष्ट्रपति को बताया।

Tags: