सीएम योगी ने दुधवा टाइगर रिजर्व का निरीक्षण किया

 सीएम योगी ने दुधवा टाइगर रिजर्व का निरीक्षण किया

थारू समाज की महिलाओं को दिया प्रशस्ति पत्र

विदेशी  पर्यटकों से सीएम योगी ने की बातचीत

 

लखीमपुर खीरी26 अप्रैल (एजेंसियां)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दुधवा टाइगर रिजर्व का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने विभिन्न स्टॉल का अवलोकन किया। थारू समाज की महिलाओं के कार्यों को जाना। विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने यहां विदेशी पर्यटकों से भी संवाद साधा।

download (12)मुख्यमंत्री ने दुधवा टाइगर रिजर्व के निरीक्षण के दरम्यान थारू समाज की महिलाओं से उनका हालचाल पूछा और नाबार्ड द्वारा केले के उत्पादों पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

download (14)सीएम ने यहां महिलाओं को प्रशस्ति पत्र भी दिया। मानव वन्य जीव संघर्ष को न्यूनतम करने के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूएफ (वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड फॉर नेचर)ट्रेंकुलाइजर गनट्रेल कैमराड्रोनआरआरटी (रैपिड रिस्पांस टीम) प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सीएम ने यहां डॉक्टरों से भी बातचीत की। मुख्यमंत्री ने दुधवा टाइगर रिजर्व में विदेशी पर्यटकों से भी बातचीत की। उन्होंने यहा की व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली। विदेशी पर्यटकों ने यहां की व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जताई। सीएम ने वन विभाग के अधिकारियों को सभी का ध्यान रखने और सभी सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया।

download (13)मुख्यमंत्री ने सलूकापुर हाथी कैंप का भी अवलोकन किया। यहां उन्होंने शिशु हथिनी का नामकरण किया। सीएम ने उसे भवानी नाम दिया। फिर चार हाथियों को चाराकेला आदि खिलाया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंहप्रभारी मंत्री नितिन अग्रवालपर्यटन मंत्री जयवीर सिंहवन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ अरुण कुमार सक्सेनाराज्यमंत्री केपी मलिकप्रमुख सचिव (वन) अनिल कुमारप्रधान मुख्य वन रक्षक एवं विभागाध्यक्षवन विभाग सुनील चौधरीप्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव अनुराधा वेमुरीप्रबंध निदेशकउत्तर प्रदेश वन निगम केके सिंहदुधवा टाइगर रिजर्व के  फील्ड डायरेक्टर एच राजमोहनउप निदेशक सौरीष सहाय आदि मौजूद रहे।

Read More हमले के दोषियों और षड्यंत्रकारियों को देंगे कठोरतम जवाब

Tags: