दवा माफिया विजय गोयल, उसकी पत्नी और 10 गुर्गों पर गैंगस्टर

11 राज्यों में फैला रखा है नकली दवाओं का कारोबार

 दवा माफिया विजय गोयल, उसकी पत्नी और 10 गुर्गों पर गैंगस्टर

आगरा, 24 मार्च (एजेंसियां)। नकली और नशीली दवाओं के माफिया विजय गोयल उर्फ बंटी और उसके गिरोह पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। जगदीशपुरा पुलिस ने विजय गोयलउसकी पत्नी रेखा गोयल सहित 11 सदस्यों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। विजय गोयल और उसका मैनेजर नरेंद्र शर्मा पहले से जेल में है।

जेल से जमानत पर छूटने के बाद फरवरी 2024 में विजय गोयल ने सिकंदरा के इंडस्ट्रियल एरिया में नई दवा फैक्टरी खोली थी। इसमें भी नशीली और नकली दवाएं बनाई जाती थीं। अक्तूबर 2024 में एएनटीएफ ने इसी फैक्टरी पर छापा मारा था। विजय गोयल और नरेंद्र शर्मा सहित 10 लोगों को जेल भेजा गया था। 8 करोड़ रुपए की दवाएं और मशीनें बरामद हुई थीं।

विजय गोयल का नेटवर्क देख पुलिस के भी होश उड़ गए थे। 11 राज्यों में वह नकली और नशीली दवाएं सप्लाई किया करता था। बाद में विजय गोयल पर कार्रवाई में ढिलाई बरतने पर एनटीएफ पर भी सवाल उठे थे। इंस्पेक्टर आनंदवीर सिंह ने जगदीशपुरा थाने में गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज कराया। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने राजाखेड़ा (धौलपुर) निवासी राजकुमार उर्फ बंटू को रविवार को गिरफ्तार किया है। गैंगस्टर एक्ट के केस में विजय गोयलनरेंद्र शर्माकल्याण सिंहरोहित कुशवाहमुकेश कुमारशनि राजरेखा गोयलदीवान सिंहअजीत पाराशरदीपक उर्फ अमन गुप्ताराजकुमार उर्फ बंटू को नामजद किया गया है। रेखा गोयल गैंग के सरगना विजय गोयल की पत्नी है।

अब पुलिस आरोपियों की संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई करेगी। पुलिस ने बताया कि विजय गोयल और उसकी पत्नी के नाम काफी संपत्तियां हैं। इसके अलावा गिरोह के अन्य सदस्यों की संपत्ति भी चिह्नित की जा रही है। दवा माफिया का राज बांग्लादेश के साथ ही 10 राज्यों में फैला है। पहली बार 2023 में वो पकड़ा गया। जेल से रिहा होने के बाद भी वो नहीं माना। इसके बाद उसने फिर से ये काला कारोबार शुरू कर दिया था।

Read More गाय ले जा रहे किसान पर हमला करने के आरोप में बजरंग दल के दो सदस्य गिरफ्तार

आगरा में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दवा माफिया विजय गोयल को पहली बार 2023 में पकड़ा था। इसकी सिकंदरा और बिचपुरी क्षेत्र में नकली दवा बनाने की तीन फैक्टरी थी। जेल में बीते साल रिहा होने के बाद फिर से इसने नकली दवा बनाने का काला धंधा शुरू कर दिया था। इसका नेटवर्क बांग्लादेश के अलावा 10 राज्यों तक फैला हुआ था। इसके यहां जब्त दवाएं जांच में नकली मिली थीं। सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि ये हिमाचल प्रदेश से दवा से जुड़ी पुरानी मशीनों की खरीदकर फैक्टरी बना ली। यहां से दिल्ली समेत कई राज्यों से कच्चा माल लेकर कई तरह की नकली दवाएं और सिरप बनाता था। 2023 जुलाई में सिकंदरा और बिचपुरी की फैक्टरी से करीब 6 करोड़ की नकली दवाएंकच्चा माल और मशीनें मिलीं।

Read More २ अप्रैल से राज्य भर में भारी बारिश की संभावना, येलो अलर्ट घोषित

 इसके बाद ये रिहा हो गया और बीते साल अक्तूबर में फिर इन्हीं क्षेत्रों में अवैध फैक्टरी पकड़ी गई। इसमें करीब करोड़ की दवाएं समेत अन्य सामग्री जब्त की। इसके यहां से दोनों बार करीब 24 से 

Read More प्रयागराज कुंभ के दौरान रेलवे की संपत्ति का हुआ नुकसान

अधिक नमूने लिए। दवाओं के सभी नमूने नकली मिले। एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स की जांच में दवा माफिया विजय गोयल का काला कारोबार बांग्लादेश के अलावा दिल्लीबिहारछत्तीसगढ़झारखंडपंजाबपश्चिम बंगाल समेत 10 राज्यों में फैला हुआ था।

Tags: