पांच में से तीन सीटें लड़कियों ने जीत ली
पटना विवि छात्र संघ चुनाव में बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड
On
मैथिली अध्यक्ष, सलोनी महासचिव और सौम्या कोषाध्यक्ष बनी
पटना, 31 मार्च (एजेंसियां)। पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के 107 साल के इतिहास में पहली बार किसी महिला उम्मीदवार को अध्यक्ष पद पर जीत मिली है। नई अध्यक्ष बनने वाली मैथिली मृणालिनी हैं। उन्होंने इस चुनाव में 3524 वोट प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी एनएसयूआई के मनोरंजन राजा को 596 मतों से हराया।
दिलचस्प बात ये है कि इस बार चुनावों में केवल अध्यक्ष पद पर ही नहीं बल्कि महासचिव और कोषाध्यक्ष पद पर भी लड़कियों की जीत रही। महासचिव पद पर निर्दलीय सलोनी राज ने 4274 वोट प्राप्त किए, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की सौम्या श्रीवास्तव ने 2707 वोट हासिल किए। इस तरह, चुनाव में पांच प्रमुख सीटों में से तीन पर लड़कियों ने जीत हासिल की।
Tags: