डबल इंजन की सरकार ने सहारनपुर को दी नई पहचान: योगी

365 उद्यमियों को वितरित किया गया ऋण

 डबल इंजन की सरकार ने सहारनपुर को दी नई पहचान: योगी

सहारनपुर/लखनऊ17 मार्च (एजेंसियां)। सहारनपुर के वुड कार्विंग को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के माध्यम से वैश्विक मान्यता मिल रही है। आज दुनिया में करीब एक हजार करोड़ की कीमत के वुड कार्विंग प्रोडेक्ट का एक्सपोर्ट हो रहा है। आज सहारनपुर का वुड कार्विंग दुनिया के मार्केट में पहुंच रहा है। सहारनपुर को दिल्ली और लखनऊ से जोड़ने के लिए कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। जल्द ही सहारनपुर से दिल्ली का रास्ता मात्र पौने दो घंटे में पूरा किया जा सकेगा।

download (27)यहां पर मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय का निर्माण अंतिम दौर में है जबकि दस साल पहले यहां विश्वविद्यालय का निर्माण एक कल्पना थी। वहीं मां शाकुंभरी धाम का सुंदरीकरण किया जा रहा है। ऐसे में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं होगी। सहारनपुर में एक अलग ही ऊर्जा देखने को मिलती है। उस ऊर्जा के साथ जब डबल इंजन की सरकार जुड़ती है तो सहारनपुर को एक नई पहचान प्राप्त होती है। मुझे यहां के ऊर्जावान उद्यमीयुवाओं और अन्नदाता किसानों से बहुत कुछ जानने और सीखने का अवसर प्राप्त होता है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सहारनपुर में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) के तहत 365 उद्यमियों को ऋण वितरण में कही।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम के दौरान कई उद्यमियों को ऋण का चेकओडीओपी के तहत गुड कार्विंग प्रोडक्ट बनाने के टूल्स और प्रमाण पत्र प्रदान किये। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवा उद्यमियों द्वारा लगाए गए ओडीओपी प्रोडक्ट की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही उनके स्टॉल पर जाकर प्रोडक्ट की जानकारी हासिल की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोई सरकार इसलिए नहीं बनायी जाती है कि वह भाई भतीजावाद करके लूट खसोट करे बल्कि इसलिए बनायी जाती है कि वह आपकी पहचान और उद्यमिता का सम्मान करने के साथ उसे आगे बढ़ाए। पूरे प्रदेश में होली की खुशियां उत्साह और उमंग के साथ मनायी गयी। वहीं सरकार ने यूपी पुलिस के 60,244 आरक्षी पदों का झटके में रिजल्ट निकाल करके युवाओं के सपनों को उड़ान दी है। इस रिजल्ट में सहारनपुर के भी बहुत सारे युवाओं ने अपनी जगह बनाई है।

सीएम ने विधायकों से कहा कि वह पुलिस भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के ट्रेनिंग में जाने से पहले उनके साथ बैठक करेंइससे अन्य युवाओं को हौसला बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 1947 से 2017 के बीच उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में केवल 10,000 महिलाएं ही कार्य करतीं थीं जबकि हमने एक ही भर्ती में 12,000 से अधिक बेटियों को भर्ती किया है। इससे पहले भी 1,56,000 भर्ती की गईं थीं। वहीं पिछली सरकारों में भाई भतीजा वाद के अलावा कुछ नहीं होता था। पिछले साढ़े सात वर्षों में 7 लाख से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरी दी गयी है। इन भर्तियों में कोई भाई भतीजा वादजातिवादक्षेत्र और भाषा का आरोप नहीं लगा सकता है। अब किसी एक गांव के लोग भर्ती नहीं होते हैं बल्कि प्रदेश के 75 के 75 जनपदों का युवा भर्ती हो रहा है। युवाओं के सपनों को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग की व्यवस्था की गई हैजिसे आगे बढ़ाया जा रहा है।

Read More भाजपा ९ अप्रैल को दक्षिण कन्नड़ में ‘जन आक्रोश यात्रा’ निकालेगी: सतीश कुम्पाला

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के लिए लोकहित और राष्ट्रहित सर्वोपरि है। डबल इंजन की सरकार लोक हित और राष्ट्र हित को ध्यान में रख करके काम कर रही है। प्रयागराज में महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगायी। इस दौरान प्रयागराज ही नहीं बल्कि आस-पास के जिलों के लोगों व्यापार कर करोड़ों रुपये कमाए। बुलंदशहर के एक परिवार के नौजवान ने फोटोग्राफी के माध्यम से लाखों रुपए कमाए। वह फोटो खींच कर तत्काल देता था। किसी ने दातुन तो किसी ने चाय बेचकर पैसे कमाए। वहीं कुछ लोग आस्था पर उंगली उठा रहे थे लेकिन खुद न चाहते हुए भी वो डुबकी लगाने के लिए मजबूर हो गए। महाकुंभ ने उत्तर प्रदेश को एक पहचान दी है। इतना बड़ा आयोजन केवल उत्तर प्रदेश ही कर सकता है। दुनिया में कोई और नहीं करा सकता है। संभल में पिछली सरकारों में होली पर कर्फ्यू लग जाता थावहीं हमारी सरकार में धूमधाम से होली मनाई गई और शांतिपूर्ण तरीके से जुमे की नमाज भी हुई है। सीएम ने कहा कि अच्छा कार्य करने के लिए अच्छी नियतसकारात्मक पहल और टीमवर्क चाहिए। वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में कोई उद्योग लगाना नहीं चाहता था। उस दौरान कस्बे के कस्बे खाली हो गए थेप्रदेश से व्यापारी भाग रहा था। बेटियां स्कूल पढ़ने के लिए दूर के रिश्तेदारों और हॉस्टल में रहने के लिए मजबूर थी। वहीं इन 8 वर्षों में बेटीव्यापारीआम नागरिक सभी सुरक्षित हैं जबकि माफिया और उनके गुर्गे असुरक्षित जरूर हुए हैं। आज प्रदेश देश में बड़ी अर्थव्यवस्था बन कर उभरा है।

Read More उत्तराखंड में बदले गए कई जगहों के नाम

सीएम ने कहा कि प्रदेश में नए उद्यमी तैयार किये जा रहे हैं। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के माध्यम से शुरू हो रही है। इसके तहत पहले चरण में एक लाख युवाओं को बिना ब्याज का लोन दिया जा रहा है। अब तक 31,000 युवा उद्यमियों लोन वितरित की कार्रवाई आगे बढ़ चुकी है। सहारनपुर में आज मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज बन रहे हैं। यहां बस स्टैंडसिटी में जल भराव की समस्या का समाधान किया जा चुका है। सहारनपुर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की कार्रवाई चल रही है। उन्होंने कहा कि एमएसएमई का बहुत बड़ा बेस उत्तर प्रदेश में है। उत्तर प्रदेश पहला राज्य हैजहां एमएसएमई यूनिट को सुरक्षा गारंटी दी जा रही है। आपदा के दौरान उद्यमी के साथ कोई घटना या दुर्घटना होने पर पांच लाख रुपये का सुरक्षा बीमा प्रदान किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी केवल ऋण वितरण कार्यक्रम नहीं है बल्कि सरकार उद्यमियाें के साहूकार और सूदखोर से मुक्त कराना चाहती है। सीएम ने कहा कि सहारनपुर में स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण हो रहा है जबकि पिछली सरकारों ने अधूरा छोड़ दिया था। वहीं मेरठ में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का निर्माण किया जा रहा हैजिसे इसी सत्र में हम शुरू करने जा रहे हैं।

Read More महाकुंभ में ड्यूटी करने वाले सुरक्षाकर्मियों को मिलेगा बोनस

 

इस अवसर पर मंत्री सुनील शर्मामंत्री राकेश सचानमंत्री बृजेश सिंहमंत्री जसवंत सैनीमहापौर डॉ. अजय कुमार सिंहजिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरीविधान परिषद सदस्य श्रीचंद्र शर्माविधायक राजीव गुंबरकीरत सिंहमुकेश चौधरीदेवेंद्र निमभाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंहमहानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई आदि उपस्थित थे

Tags: