सुपर जायंट्स के खिलाड़ियों ने जमकर खेली होली

सुपर जायंट्स के खिलाड़ियों ने जमकर खेली होली

लखनऊ, 15 मार्च (एजेंसियां)। लखनऊ में सुपर जायंट्स के खिलाड़ियों ने जमकर होली खेली। खिलाड़ी डीजे पर फिल्मी गानों पर खूब थिरके। एक-दूसरे को रंगों से सराबोर किया। कप्तान ऋषभ पंत व स्पिनर रवि बिश्नोई ने साथियों को रंगों से जमकर सराबोर किया। मेंटर जहीर खानकोच जस्टिन लैंगरविजय दहिया ने पिचकारी चलाई। गुलाल उड़ाया।

download (40)राजधानी लखनऊ में सुपर जायंट्स के खिलाड़ियों ने खास देसी अंदाज में होली का पर्व मनाया। उन्होंने एक-दूसरे को जमकर रंग व गुलाल लगाया। इस मौके पर फिल्मी गानों पर डांस करके फुल मस्ती की। मुख्य कोच जस्टिन लैंगर व सहायक कोच लांस क्लूजनर देर तक थिरकते रहे। कप्तान ऋषभ पंतस्पिनर रवि बिश्नोई ने साथियों को पकड़-पकड़कर रंगों से सराबोर कर दिया। मेंटर जहीर खान और सहायक कोच विजय दहिया ने भी पिचकारी से रंगों की बौछार की और खूब गुलाल उड़ाया। टीम होटल में होली खेलने की शुरुआत दोपहर 12 बजे हुई। क्रिकेटरों का उल्लास बढ़ाने को डीजे और ढोल नगाड़ों का इंतजाम पहले ही कर लिया गया था।

खिलाड़ियों ने पहले सादगी से एक-दूसरे को गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद जैसे ही टीम के कप्तान ऋषभ पंत और रवि बिश्नोई आए तो उन्होंने होली की मस्ती को चौगुना कर दिया। टीम के सभी साथियों को पकड़कर जमकर रंग व गुलाल लगाया। आयुष बडोनीअर्शीन कुलकर्णीहिम्मत सिंहआकाश सिंहशमर जोसेफआर्यन जुयालदिग्वेश सिंहयुवराज चौधरी समेत सभी खिलाड़ी रंग में डूबे नजर आए।

खुशी के इस अवसर पर टीम के भीतर मजबूत बंधन और आगामी सीजन के लिए उच्च उत्साह का संचार हुआ। यही नहीं होली खेलने के साथ ही सुपर जायंट्स ने लजीज पकवानों के साथ गुजियाजलेबी का भी स्वाद लिया। टीम के सीओओ विनय चोपड़ा ने भी सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।

Read More उडुपी अपहरण मामला: महिला ४ अप्रैल को उच्च न्यायालय में होगी पेश

Tags: