अनधिकृत ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई जारी, 20 जनपदों को नोटिस

अनधिकृत ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई जारी, 20 जनपदों को नोटिस

लखनऊ17 अप्रैल (एजेंसियां)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नागरिक सुरक्षा और सुगम यातायात के मद्देनजर परिवहन विभाग की तरफ से पहली से 30 अप्रैल तक अवैध ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान चल रहा है। अभियान के 16 वें दिन की परिवहन आयुक्त ने इसकी समीक्षा की। अभियान में अनधिकृत ई-रिक्शा व ऑटो के खिलाफ कार्रवाई कर आमजन को सुगम यातायात की सुविधा मुहैया कराने वाले जनपदों की समीक्षा की गई। इसमें सर्वश्रेष्ठ योगदान देने वाले जनपदों व न्यूनतम योगदान देने 20 जनपदों की सूची तैयार की गई है। न्यूनतम प्रदर्शन करने वाले जनपदों को कारण बताओ नोटिस भी जारी की गई है।

अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जनपदों में बरेलीलखीमपुर खीरीबलरामपुरफिरोजाबादबाराबंकीएटाकानपुर देहातबहराइचचंदौलीसंत रविदास नगरचित्रकूटगोरखपुरअंबेडकरनगरगाजीपुर व हमीरपुर में अभियान की स्थिति काफी अच्छी है। अभियान के नोडल अधिकारी एवं अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) संजय सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर यह अभियान पहली अप्रैल से निरंतर चल रहा है। इसकी शासन स्तर से मॉनिटरिंग भी की जा रही है। अभियान की गति जिन जनपदों में धीमी हैवहां के अफसरों को नोटिस भेजकर जवाब-तलब किया गया है। श्री सिंह के मुताबिक अमरोहाकासगंजमुजफ्फरनगररामपुरसुल्तानपुरसिद्धार्थनगरमऊइटावाफर्रुखाबादबदायूंसंभलश्रावस्तीझांसीसंतकबीरनगरबस्तीशामलीमहराजगंजदेवरियाहाथरस व ललितपुर के परिवहन अधिकारियों को नोटिस भेजकर जवाब-तलब किया गया है।

परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने कहा, सुगम यातायात और आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत पहली से 30 अप्रैल तक अभियान चलेगा। इस क्रम में अवैध ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई जारी है। अभियान की समीक्षा की गईजिन जनपदों में  अभियान को लेकर स्थिति कमजोर हैवहां के अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया है। वहीं अभियान को लेकर सजगता बरतने वाले अधिकारियों की हौसलाअफजाई भी की गई है। परिवहनजनपद और पुलिस प्रशासन के संयुक्त देखरेख में अभियान निरंतर चल रहा है।

Tags: