कानून के सख्त शिकंजे में गांधी परिवार

 कई संगीन मामलों में फंसे हैं राहुल, सोनिया, प्रियंका और रॉबर्ड

कानून के सख्त शिकंजे में गांधी परिवार

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (एजेंसियां)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। आरोपपत्र में इन पर एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड (एजेएल) के अंतर्गत आने वाली 2000 करोड़ रुपए की सम्पत्ति हड़पने का आरोप है। सोनिया गांधी के दामाद और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा से भी ईडी जमीन के लेनदेन से जुड़े मामले में पूछताछ कर रही है। राहुल गांधीप्रियंका गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी पर कुल मिलाकर 20 से ज्यादा केस दर्ज हैंजिन पर कार्रवाई अलग-अलग चरण में जारी है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 2024 को लोकसभा चुनाव में दिए गए चुनावी हलफनामे के मुताबिकउन पर कुल 18 मामले दर्ज हैं। हालांकि2024 के लोकसभा चुनाव के बाद भी दो अन्य मामलों में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई हैं। यानी उनके ऊपर चल रहे मामलों की संख्या 20 के ऊपर पहुंच गई है। राहुल गांधी पर जिन मामलों में केस दर्ज हुए हैंउनमें पॉक्सो एक्स से लेकर मानहानि तक की धाराओं में मामले दर्ज हैं।

राहुल गांधी पर मानहानि के मामलों में कर्नाटक से लेकर उत्तर प्रदेश तक मामले दर्ज हैं। इनमें से एक मामले में वे दोषी भी करार दिए जा चुके हैं। वहींबाकी 14 मामले कोर्ट में अलग-अलग दौर में हैं। वर्ष 2014 में महात्मा गांधी की हत्या के तार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जोड़ने के राहुल गांधी के वक्तव्य पर संघ कार्यकर्ता राजेश कुंटे ने शिकायत दर्ज कराई थी। राहुल गांधी ने भाषण में महात्मा गांधी की हत्या का आरोप आरएसएस पर लगाया थाजिसके बाद कुंटे ने भिवंडी मजिस्ट्रेट की अदालत में शिकायत की थी। राहुल गांधी ने 2015 में दिल्ली में आरएसएस पर आरोप लगाते हुए कहा था कि जब वे असम में एक मंदिर के दौरे पर जा रहे थे तो संघ कार्यकर्ताओं ने उन्हें मंदिर में घुसने से रोक दिया। इस मामले में संघ कार्यकर्ता अंजन बोरा ने राहुल पर गुवाहाटी में मानहानि की शिकायत की थी। पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या को भाजपा-आरएसएस की विचारधारा से जोड़ने वाली टिप्पणी के लिए राहुल के खिलाफ 2017 में मुंबई में मानहानि का मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले में पहले सोनिया गांधी और सीताराम येचुरी भी आरोपी थे। हालांकिसोनिया को बाद में राहत दे दी गई। सीताराम येचुरी का निधन हो गया है।

राहुल गांधी पर वर्ष 2018 में भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी करने का आरोप है। राहुल ने कहा था कि शाह ने अहमदाबाद के जिला कोऑपरेटिव बैंक के साथ मिलकर नोटबंदी के दौरान 745 करोड़ के बंद हो चुके नोटों को गलत तरह से बदल लिया था। मामले में बैंक और उसके चेयरमैन ने राहुल पर अहमदाबाद की अदालत में केस किया था। 2018 में राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर राहुल गांधी ने घोटाले का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री पर हमला बोला था। उन्होंने इस दौरान पीएम मोदी की ओर इशारा करते हुए कमांडर-इन-थीफ टिप्पणी की थी। इस मामले में राहुल के खिलाफ भाजपा से महाराष्ट्र प्रदेश समिति के सदस्य महेश श्रीश्रीमाल ने मुंबई में राहुल के खिलाफ मानहानि का केस किया था।

Read More केंद्रीय वक्फ संशोधनों के खिलाफ उलेमा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन

राहुल पर आरोप है कि कर्नाटक चुनाव के दौरान बेंगलुरु में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा था कि भाजपा जो कि ईमानदारी व स्वच्छता की राजनीति करती हैउसका राष्ट्रीय अध्यक्ष एक हत्या अभियुक्त है। इसके बाद राहुल के खिलाफ उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में केस दर्ज हुआ था। 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले झारखंड के चाईबासा में एक सार्वजनिक भाषण के दौरान राहुल गांधी ने कथित तौर पर अमित शाह के लिए हत्यारा शब्द का प्रयोग किया था। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता नवीन झा ने राहुल के खिलाफ चाईबासा में मानहानि का मामला दर्ज कराया था। इसी मामले में उनके खिलाफ एक एफआईआर रांची में भी दर्ज हुई थी। इतना ही नहीं राहुल गांधी पर लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान ही जबलपुर में एक रैली के दौरान भी शाह को हत्या केस का आरोपी बुलाने का आरोप लगा था। इस मामले में अहमदाबाद के कालूपुर वार्ड के कार्पोरेटर कृष्णवदन ब्रह्मभट्ट ने मेट्रो कोर्ट नम्बर 16 में राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

Read More पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना

2019 लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक के कोलार की एक रैली में राहुल गांधी ने कहा थाकैसे सभी चोरों का उपनाम मोदी हैंइसी को लेकर भाजपा विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। इसके अलावा दो और जगहों पर शिकायत हुई। इनमें सूरत की अदालत ने राहुल गांधी को दोषी मानते हुए दो साल की सजा भी सुनाई। हालांकिसुप्रीम कोर्ट से राहुल को राहत दे दी गई।

Read More  वक्फ सम्पत्ति बता कर कब्रिस्तान की जमीन पर किया कब्जा

राहुल पर 17 नवंबर 2022 को भारत जोड़ो पदयात्रा के दौरान महाराष्ट्र के अकोला में वीर सावरकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा था। मामले में एक शिकायत ठाणे में और दूसरी शिकायत उत्तर प्रदेश में भी दर्ज हुई थी। मार्च 2023 में लंदन में एक भाषण के दौरान राहुल ने कहा था कि सावरकर ने अपनी किताब में लिखा था कि उन्होंने और उनके पांच-छह दोस्तों ने एक मुस्लिम व्यक्ति की पिटाई की थी और उन्हें इस पर खुशी हुई। इसे लेकर सावरकर के भतीजे सत्यकी सावरकर ने राहुल के खिलाफ पुणे की कोर्ट में शिकायत दायर की थी।

राहुल गांधी पर 2021 में एक नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप भी है। इसे लेकर राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने 2021 में ही केस दर्ज कराया था और पीड़िता की पहचान उजागर करने को लेकर राहुल पर कार्रवाई की मांग की थी।। इस मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट में भी सुनवाई हुई थी।

2024 में लहरी म्यूजिक की सहयोगी कंपनी एमआरटी म्यूजिक के एम नवीन कुमार ने बेंगलुरु के यशवंतपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि फिल्म का संगीत कांग्रेस पार्टी की ओर से भारत जोड़ो यात्रा के एक प्रचार वीडियो में प्रयोग किया गया थाजिसका कॉपीराइट उनके पास है। मामले में राहुल गांधी के साथ जयराम रमेश और सुप्रिया श्रीनेत के खिलाफ एफआईआर हुई थी। कर्नाटक हाईकोर्ट ने भी इन नेताओं को राहत देने से इनकार कर दिया था। दिसंबर 2024 में राहुल गांधी एक अन्य मामले में भी घिरे थे। यह केस था संसद के बाहर प्रदर्शन के दौरान धक्का मुक्की करने का। भाजपा का आरोप था कि राहुल ने उनके नेता प्रताप सारंगी से धक्का मुक्की कीजिस वजह से उसके बुजुर्ग सांसद चोटिल हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज हुआ था।

राहुल गांधी पर एक मामला 2012 में दर्ज हुआ था। यह मामला नेशनल हेराल्ड की सम्पत्ति से जुड़ा है। इसमें सोनिया गांधीदिवंगत मोतीलाल वोरा व अन्य को भी आरोपी बनाया गया। हाल ही में इस मामले में चार्जशीट दाखिल हुई है और राहुल को धन शोधन मामले का आरोपी बनाया गया है। राहुल गांधी के खिलाफ भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पहले कर्नाटक के बंगलूरू और फिर असम के गुवाहाटी में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ आपत्तिजनक बयान और हिंसा भड़काने के आरोप में केस दर्ज हुए थे। राहुल गांधी पर अमेरिका में बैठकर सिख समुदाय को लेकर कुछ विवादास्पद टिप्पणियां करने का भी आरोप लगा था। इस मामले में छत्तीसगढ़ और दिल्ली में एफआईआर दर्ज हुई थीजिसमें राहुल पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा था।

राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी पर भी तीन मामले चल रहे हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने 2024 में केरल के वायनाड सीट से उपचुनाव लड़ा था। इस दौरान दिए गए हलफनामे में उन्होंने अपने ऊपर चल रहे तीन मामलों के बारे में बताया था। प्रियंका गांधी वाड्रा पर अगस्त 2023 में मध्य प्रदेश के इंदौर में एक केस दर्ज हुआ था। दरअसलप्रियंका ने राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा पर ठेकेदारों से ठेकों के लिए 50 प्रतिशत कमीशन लेने का आरोप लगाया था। इस पर भाजपा नेताओं ने पुलिस को शिकायत दी थी और धारा 420469 के तहत धोखाधड़ी और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए जालसाजी की धाराओं में केस दर्ज कराया। हाथरस में एक दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए हाथरस जाने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा पर अक्टूबर 2020 में कोरोनावायरस महामारी एक्ट का उल्लंघन करने का आरोप लगा था। उन पर धारा 144 को भी तोड़ने का आरोप लगा था। इसमें उनके साथ-साथ 203 और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एफआईआर हुई थी। इनमें 153 नामजद और 50 अन्य लोगों पर केस हुआ था। उन पर आम लोगों का जीवन संकट में डालने के मामले में आईपीसी की धारा 188धारा 269 और धारा 270 के तहत केस दर्ज हुआ था। प्रियंका गांधी वाड्रा पर एक और केस वाइल्डलाइफ एक्ट के तहत दर्ज हुआ है। 2019 में जब वह लोकसभा चुनाव से पहले रायबरेली में चुनाव प्रचार कर रही थींउस दौरान वे सपेरों के गांव पहुंची थीं और सांपों को अपने हाथ में उठा लिया था। मामले में उन पर वाइल्डलाइफ (प्रोटेक्शन) एक्ट1972 की धारा 9 और धारा 51 के तहत केस दर्ज हुआ।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पिछले साल ही राज्यसभा के लिए चुनकर पहुंची थीं। तब उन्होंने जो हलफनामा दिया थाउसके मुताबिक उन पर सिर्फ एक मामला चल रहा है। यह मामला नेशनल हेराल्ड केस से ही जुड़ा हैजिसमें वे अपने बेटे राहुल गांधी के साथ आरोपी बनाई गई थीं। यह मामला उनके खिलाफ 2012 में दर्ज हुआ था। 15 अप्रैल 2025 (मंगलवार) को इस मामले में चार्जशीट दायर हुई।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हरियाणा के शिकोहपुर में 2008 में हुई एक भूमि डील से जुड़े मामले में रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ की है। वाड्रा पर आरोप हैं कि उनसे जुड़ी कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड ने ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज से 7.5 करोड़ रुपए में 3.5 एकड़ जमीन खरीदी थी। इस सौदे का म्यूटेशन भी असामान्य तरीके से कर दिया गया। आरोप है कि हरियाणा के तत्कालीन भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार ने इस जमीन में से 2.70 एकड़ जमीन को कमर्शियल कॉलोनी के तौर पर डेवलप करने की इजाजत देते हुए रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी को इसका लाइसेंस दिया था। आवासीय परियोजना का लाइसेंस मिलने के बाद जमीन की कीमत बढ़ गई। बाद में वाड्रा से जुड़ी कंपनी ने कंपनी ने ये जमीन डीएलएफ को 58 करोड़ में बेच दी। आगे चलकर हुड्डा सरकार ने आवासीय परियोजना का लाइसेंस डीएलएफ को ट्रांसफर कर दिया। आरोप है कि इस पूरी डील में कई अनियमितताएं की गई। हरियाणा पुलिस ने 2018 में इस सौदे से जुड़े मामले में केस दर्ज किया। आगे चलकर ईडी ने भी इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की।

Tags: