किसानों के गन्ना बकाये का 2.80 करोड़ भुगतान

यूपी में बदल रही गन्ना किसानों की जिंदगी

 किसानों के गन्ना बकाये का 2.80 करोड़ भुगतान

गन्ना क्षेत्रफल में हुई 43 प्रतिशत की वृद्धि

लखनऊ16 अप्रैल (एजेंसियां)। उत्तर प्रदेश में कुल पंजीकृत 65 लाख गन्ना किसानों और 46.5 लाख गन्ना आपूर्तिकर्ता किसानों को सरकार ने कई तरह से लाभ पहुंचाया है। प्रदेश में 45 जिलों में 122 चीनी मिलें संचालित हैंजिनमें से 96 निजी23 सहकारी और 3 निगम क्षेत्र की हैं। इनके साथ 285 खांडसारी इकाइयां और 65 कोजन इकाइयां भी कार्यरत हैं। योगी सरकार ने 52 मिलों को आधुनिकीकरण करने का भी कार्य किया है। इसके अलावा करीब 8 हजार किलो लीटर प्रतिदिन की क्षमता के साथ इथेनॉल उत्पादन को भी सरकार ने बढ़ावा दिया है। यही नहींचीनी उद्योग द्वारा लगभग 8 लाख 50 हजार व्यक्तियों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार भी प्रदान किया गया है।

पिछली सरकार के कार्यकाल वर्ष 2016-17 के मुकाबले योगी सरकार के कार्यकाल में गन्ना क्षेत्रफल में 43 प्रतिशतगन्ना उत्पादकता में 16 प्रतिशत और गन्ना उत्पादन में 68 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। देश के कुल गन्ना क्षेत्रफल का 49 प्रतिशतगन्ना उत्पादन का 49 प्रतिशत और चीनी उत्पादन का 33 प्रतिशत अब उत्तर प्रदेश से होता है। राज्य में गन्ना उत्पादन में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले गन्ना किसानों को लगभग 1,200 करोड़ की अतिरिक्त आय भी योगी सरकार में सुनिश्चित की गई है।

वर्तमान सरकार द्वारा अब तक कुल 2.80 करोड़ से अधिक का गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चुका हैजो कि 1995 से मार्च 2017 तक के 22 वर्षों में हुए कुल भुगतान से करीब 66 करोड़ अधिक है। इसके साथ ही2024-25 में 1.09 लाख करोड़ का जीवीए का भी योगदान भी दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशन में 158 सहकारी गन्ना समितियों27 सहकारी चीनी मिल समितियों और 152 गन्ना विकास परिषदों के माध्यम से गन्ना किसानों को लगातार लाभ पहुंचाया जा रहा है।

पिछली सपाबसपा और कांग्रेस सरकारों के दौरान गन्ना किसानों की स्थिति अत्यंत दयनीय थी। उस समय न तो गन्ना मूल्य भुगतान समय पर होता था और न ही चीनी मिलों का आधुनिकीकरण किया गया। किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पाता थाजिसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति बद से बदतर होती गई। इसके विपरीतयोगी सरकार ने गन्ना किसानों के हित में ठोस कदम उठाए हैंजिसके परिणामस्वरूप उनकी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। योगी सरकार के इन प्रयासों से न केवल गन्ना किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई हैबल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था में भी उल्लेखनीय योगदान हुआ है।

Read More सेना के जवान से हथियार छीनने की कोशिश

Tags: