केंद्रीय अनुदान को लेकर भाजपा ने सीएम पर किया पलटवार
बेंगलूरु/शुभ लाभ ब्यूरो| भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री सिद्धरामैया के इस आरोप पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की कि केंद्र सरकार ने राज्य को मिलने वाले कर हिस्से में कमी की है|
राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का विस्तृत जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्नाटक इस वर्ष केंद्र सरकार को ५ लाख करोड़ रुपये का कर दे रहा है| लेकिन बदले में उन्होंने इस बात पर आपत्ति जताई कि राज्य सरकार को करों का उचित हिस्सा नहीं मिल रहा है| भाजपा के सी.सी. पाटिल ने जवाब दिया कि राज्य में केंद्रीय निधि से बहुत सारे विकास कार्य किए जा रहे हैं|
भाजपा के एक अन्य वरिष्ठ विधायक डॉ. सी.एन. अश्वथ नारायण ने जवाब दिया कि मुख्यमंत्री ने बेंगलूरु को बजट में एक भी पैसा नहीं दिया है, जबकि बेंगलूरु से ही ६५,००० करोड़ रुपये मिले हैं| तब मुख्यमंत्री ने कहा कि बेंगलूरु कर्नाटक में है|
भाजपा के अश्वथ नारायण, सी.सी. पाटिल और अन्य ने तुरंत जवाब दिया कि कर्नाटक भी भारत का हिस्सा है| उन्होंने कहा कि बेंगलूरु के बारे में आपका तर्क कर्नाटक के साथ-साथ भारत पर भी लागू होता है|
यह व्यापक बहस का विषय बन गया| उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस आरोप लगा रही है कि केंद्र सरकार शुरू से ही अनुचित तरीके से कर लगा रही है, वहीं भाजपा इस तर्क को खारिज कर रही है कि करों का वितरण भूगोल के आधार पर किया जाता है|