अमेरिका लगाएगा पाकिस्तान पर यात्रा प्रतिबंध
वॉशिंगटन, 15 मार्च (एजेंसियां)। पाकिस्तानी राजनयिक के अमेरिका में प्रवेश पर पाबंदी लगाने के बाद अब अमेरिका पाकिस्तान पर यात्रा प्रतिबंध लगा सकता है। हाल ही में तुर्कमेनिस्तान में तैनात पाकिस्तान के राजदूत केके वैगन को अमेरिका प्रवेश देने से इन्कार कर दिया गया था। पाकिस्तानी राजनयिक को लॉस एंजिलिस से ही वापस निर्वासित कर दिया गया था। अमेरिकी आव्रजन अधिकारियों ने वैगन को विवादास्पद वीजा संदर्भों के लिए चिह्नित किया। इसके कारण उन्हें तत्काल निर्वासित कर दिया गया।
अवैध आव्रजन पर अंकुश लगाने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप पाकिस्तान, अफगानिस्तान और भूटान समेत 41 देशों पर अमेरिका की यात्रा पर प्रतिबंध लगा सकते हैं। इसके लिए सुरक्षा अधिकारियों ने पूरी तैयारी कर ली है। यह प्रतिबंध ट्रंप के पिछले कार्यकाल में सात मुस्लिम देशों के यात्रियों पर लगाए प्रतिबंधों से कहीं अधिक सख्त होंगे। सुरक्षा अधिकारियों ने पाकिस्तान समेत 26 देशों के लिए अमेरिकी वीजा जारी करने पर आंशिक प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की है। इसमें तुर्कमेनिस्तान, बेलारूस, भूटान और वानुअतु भी शामिल हैं।
इसके अलावा अफगानिस्तान, क्यूबा, ईरान, ली