कर्नाटक में भाजपा के साथ गठबंधन में कोई दरार नहीं: कुमारस्वामी
On
बेंगलूरु/शुभ लाभ ब्यूरो| केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने कर्नाटक में भाजपा के साथ पार्टी के गठबंधन में किसी दरार से इनकार किया| उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा की जनाक्रोश यात्रा में शामिल नहीं हो रही है, क्योंकि यह उनकी पार्टी को मजबूत करने की कवायद है|
साथ ही, उन्होंने कहा कि जद(एस) को भाजपा ने आमंत्रित नहीं किया है| उन्होंने कहा कि भले ही प्रत्येक पार्टी अपने संगठनात्मक लक्ष्यों की दिशा में काम कर रही है, लेकिन गठबंधन मजबूत बना हुआ है और इसमें संदेह की कोई गुंजाइश नहीं है| उन्होंने गठबंधन सहयोगियों की समन्वय समिति के गठन के आह्वान पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और कहा कि ऐसी समिति का गठन किया जाना चाहिए
Tags: